उत्तरकाशी : आग लगने पर कुआ खोद रहा वन महकमा

Share Now

वनाग्नि काल में बढ़ती हुयी अग्नि दुर्घटनाओं के नियंत्रण के उद्देश्य से प्रभागीय वनाधिकारी पुनीत तोमर की अध्यक्षता में वन चेतना केन्द्र कोटबंगला बाड़ाहाट में वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील ग्रामों के प्रधान तथा वन पंचायत सरपंचों की उपस्थिति में गोष्ठी का आयोजन किया गया

गोष्ठी में प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा वन सरपंचों एवं ग्राम प्रधानों से वनाग्नि सुरक्षा एवं ग्रामों की अन्य समस्याओं पर वार्ता की गयी एवं वनाग्नि नियंत्रण में वन पंचायत एवं ग्राम पंचायतों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए वनाग्नि नियंत्रण में वन विभाग का सहयोग करने की अपील की गयी ।

गोष्ठी में वन क्षेत्राधिकारी बाड़ाहाट रविन्द्र पुण्डीर एवं वन क्षेत्राधिकारी मुखेम प्रदीप बिष्ट द्वारा वनाग्नि के दुष्प्रभाव एवं वनाग्नि नियंत्रण में जनसहभागिता के महत्व पर अपने विचार रखे गये

error: Content is protected !!