उत्तरकाशी : खच्चर चलाता था – अवैध चरस के साथ गिरफ्तार – अखिर बड़ी मछ्ली कब फँसेगी जाल मे ?

Share Now

नशा मुक्त उत्तरकाशी अभियान मे जुटी पुलिस कप्तान पीके राय की टीम को एक के बाद एक सफलता मिलती जा रही है। ताजा मामले मे थाना मनेरी और एडीटीएफ़ की टीम ने एक किलो 14 ग्राम अवैध चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । आरोपी भटवाडी के कुज्जन गाँव का रहने वाला है और खच्चर चलाने का काम करता है |


पुलिस टीम की इस सफलता से खुस होकर उत्तरकाशी पुलिस कप्तान पीके राय ने टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है । चुनावी अधिसूचना की घोषणा के बाद एसपी उत्तरकाशी ने कोविद 19 के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से बचाव के लिए सभी को मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करने की हिदायत डी है । साथ ही नशा मुक्त उत्तरकाशी अभियान मे अवैध मादक पदार्थ शराब, स्मैक अथवा चरस की सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखे जाने की बात कही है । उन्होने बताया कि जागरूक समाज के बिना नशे पर अंकुश लगाया जाना संभव नहीं है |

error: Content is protected !!