घरों में घुस गया बरसाती नालों का पानी,वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष करन बोरा ने तत्काल पहुंचे गांव में

Share Now

डोईवाला


डोईवाला में देर रात हुई भारी बारिश के कारण बरसाती नालो में उफान आ गया था जिसके कारण बुल्ला वाला में तमाम घरों में बरसाती नाले का पानी घुस गया था।
घर में घुस बरसाती नाले के पानी से लोगो के खाने पीने का सामान भी बर्बाद हो गया और खेत और फसल को भी काफी नुकसान हो गया ।

वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष करन बोरा ने तत्काल गांव में पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों के घरों का निरीक्षण कर तत्काल डीएम देहरादून को अवगत कराते हुए प्रभावित लोगो और परिवारों को आर्थिक मदद की मांग की तो एसडीएम डोईवाला ने तहसील दार रेखा आर्य और स्थानीय पटवारी को मौके पर भेजकर लोगो के नुकसान का जायजा लिया और तुरंत राहत राशि का वितरण कर प्रभावित ग्रामीणों की मदद की।
आपदा से प्रभावित सभी परिवारों को 38 सो के चैक वितरित किए।
रेखा आर्य
तहसील दार डोईवाला

error: Content is protected !!