24 मई को समर्पित हो जाएगा 500 बेड का covid हॉस्पिटल , कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया दावा
कोरोना संक्रमण के बीच संक्रमण से ग्रसित मरीजों के लिए अच्छी खबर है। ऋषिकेश में DRDO द्वारा बनाए जा रहे पांच सौ बेड के अस्पताल का 24 मई को शुभारम्भ हो जाएगा। ऋषिकेश स्थित पांच सौ बेड के बेस अस्पताल के शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली हैं।
अमित कण्डियाल ऋषिकेश
जानकारी के लिए बता दें कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के नेतृत्व में गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल में पांच – पांच सौ बेड का बेस हॉस्पिटल बनाने का निर्णय लिया। DRDO द्वारा ऋषिकेश में 500 बेड का अस्पताल तैयार किया जा रहा है। अस्थाई तौर पर निर्माणाधीन बेस अस्पताल का निरीक्षण लगातार सरकार द्वारा किया जा रहा हैं। बीते दिनों सूबे के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत , विधानसभा अध्यक्ष , मेयर और आज कैबिनेट मंत्री व जनपद के कोविड प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने भी अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद जनपदीय कोविड प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने दावा किया हैं कि 24 मई तक कार्य पूर्ण हो जाएगा और अस्पताल में मरीजों को उपचार मिलना शुरू होगा।
