महिलाओं ने रोका मंत्री अग्रवाल का काफिला

Share Now

उत्तरकाशी। जिले के जोशियाड़ा की महिलाओं ने रोका मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का काफिला रोका। महिलाओं ने गंगोत्री विधायक सुरेश चैहान के खिलाफ की नारेबाजी। जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होने पर महिलाओं का गुस्सा फूटा। महिलाओं का कहना है कि जलभराव की समस्या बढ़ती जा रही है, लेकिन विधायक या स्थानीय प्रशासन समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। महिलाओं का यह भी कहना था कि हर साल मानसून के दौरान उन्हे अनेकों समस्याओ का सामना करना पड़ता है। जिसकी सुध नही ली जा रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को काले झंडे दिखाए। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा के शासन में जनहित के मुद्दो पर कोई गौर नही किया जा रहा है। मंत्री से लेकर संत्री तक भ्रष्टचार में लिप्त है। जिसके चलते जनसमस्याओं की कोई सुनवाई नही हो पा रही है।

error: Content is protected !!