पवन दीक्षित- -लखीमपुर खीरी।
जनपद लखीमपुर खीरी से धान खरीद दारी को लेकर बड़ी खबर
सरकार धान खरीद को लेकर बड़ी बड़ी बातें कर रही है वहीं मंडियों में किसान धान को आग लगा रहे हैं | मैंगलगंज मंडी में 15 दिनों से ट्राली लेकर खड़े है किसान जब अपना धामन बिक्री के लिए नही तुलवा सके तो नाराज होकर आपने ही मेहनत से पैदा किए गए धान को आग के हवाले कर दिया | किसानों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से भी गुहार लगाई लेकिन उसके बाद भी नउनके धान को तोलने की व्यववस्था नहीं की गयी , जिसके बाद नाराज किसान ने धान को किया आग के हवाले।
जिसकी खबर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर को लगी तो मैगलगंज मंडी में लगे धान खरीद केंद्र पर पहुंचे और वह मौजूद अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई साथ ही कहा की सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों का धान वरीयता क्रम में खरीदा जाए जिससे किसानों को कोई दिक्कत न हो अगर किसी प्रकार की ढिलाई हुई तो तुरंत ही एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी साथ ही अधिकारियों की मिलीभगत से प्रभारियों पर करोड़ों रुपए घोटाला करने का भी आरोप लगाया।
