यूपीपीसीएल का निजीकरण करने के खिलाफ 4102 वैकेंसी की लिंक ओपन करने की मांग पर आईईआरटी फील्ड से जिलाधिकारी तक निकाला गया जुलूस ।
#राज्यपाल के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा #यूपीपीसीएल रेलवे का निजीकरण बंद हो
# छात्रों ने लाठी चार्ज की कड़ी निंदा की।
25 जून प्रयागराज, आंकित तिवारी।
प्रतियोगी छात्रों ने यूपीपीसीएल के निजीकरण के खिलाफ आईईआरटी फील्ड से जिलाधिकारी कार्यालय तक सैकड़ों की संख्या में जुलूस निकाला। छात्रों ने 4102 वैकेंसी का लिंग ओपन करने की मांग की आज जुलूस प्रदर्शन में यूपीपीसीएल का निजीकरण बंद हो ,4102 वैकेंसी का लिंक ओपन हो छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं चलेगा, रेलवे का निजीकरण बंद हो, आईटीआई छात्रों का भविष्य बर्बाद करना बंद करें इत्यादि नारे लगाए ।
जिलाधिकारी पर प्रदर्शन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।छात्रों की सभा को संबोधित करते हुए कुलवंत यादव ने कहा कि हम सभी छात्र डिप्लोमा करके बेरोजगार बैठे हैं, 4102 यूपीपीसीएल की वैकेंसी को भी रद्द कर दिया गया। यह सब यूपीपीसीएल के निजीकरण के कारण हुआ है इसको तत्काल रोका जाए और हमको नौकरी दी जाए ।
प्रदर्शन में शामिल इंकलाबी नौजवान सभा (इंनौस) के प्रदेश सचिव सुनील मौर्य ने कहा कि सरकार लगातार नौजवानों को रोजगार से वंचित कर रही है और जब छात्र अपने हक के लिए प्रदर्शन करते हैं तब उन पर लाठियां बरसाई जा रही है. उन्होंने सरकार के रोजगार विरोधी नीतियों को वापस लेने के साथ-साथ पूरे देश में निजी करण को तत्काल बंद करने की मांग की, ताकि नौजवानों को रोजगार मिल सके. जिससे इस देश का वास्तविक विकास संभव है आज छात्रों ने भविष्य में और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
आज प्रदर्शन में कुलवंत यादव सुनील सिंह, आकाश सरोज सत्यम सिंह अंकित पटेल आलोक पाल राणा प्रताप साजिद अली अतुल मौर्य रमेश प्रभात यादव संदीप तिवारी रवि राज रोहित भारद्वाज बृजेश पाल अनुभव पटेल संतोष राजेश रामकुमार विकास अनिरुद्ध विमल समेत सैकड़ों छात्र शामिल रहे.

