सरकारी राशन को बेचते रंगे हाथों पकड़ा गया कोटेदार।
रात के 1 बजे पुलिस ने ट्रैक्टर समेत 50 क्विंटल गल्ले के साथ किया गिरफ्तार।
आंकित तिवारी।
प्रयाग जिले के मेजा थानांतर्गत कोटेदार लक्ष्मण को जेवनिया पुलिस चौकी इंचार्ज ने रात के एक बजे 50 क्विंटल सरकारी गल्ले के साथ पकड़ लिया है।
औता गाँव के समाजसेवी संतोष पांडे ने ही उक्त घटना की जानकारी पुलिस को दी उन्होंने बताया कि
सरकारी राशन बेचने के लिए लक्ष्मण के ही ट्रैक्टर में ले जाया जा रहा था और उसे कोटेदार लक्ष्मण का दामाद चला रहा था , सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस को देखते ही आरोपी कोटेदार अपने दामाद और राशन सहित ट्रैक्टर को वही छोड़ कर फरार हो गया। गौर करने वाली बात ये है कि उक्त कोटेदार दो महीने पूर्व निलंबित किया जा चुका है ऐसे में सवाल उठता है कि उसे गल्ला बेचने के लिए किसने दिया? क्या पूर्ति विभाग का कोई अन्य कर्मचारी भी इस धंदे में शामिल है?
फिलहाल ट्रैक्टर को पकड़े गए राशन के साथ मेजा थाने में पहुचा दिया गया है और पूछताछ जारी है।
इस संबंध में मजा थाने पर किसी ने भी फोन नही उठाया । देखना है कि पुलिस इस धंदे में लगे हुए बड़ी मछलियो पर हाथ डालती है या मामला रफा दफा करने का प्रयास होता है।

