बर्फवारी से कटा संपर्क – बर्फ की सफ़ेद चादर ओढ़े मुखवा मे गंगा माता की ऐसे होती है पुजा

Share Now

मौसम विभाग के एलर्ट के बीच उत्तराखंड के पहाड़ कड़ाके की ठंड की चपेट मे है । ऊंची वाले इलाको मे बर्फवारी से सड़क बाधित हुई है । जबकि निचले इलाके मे वर्षा के बाद ठंड बढ़ गई है ।  उत्तरकाशी जिले मे चौरंगी , यमनोतरी राजमार्ग और गंगोत्री राजमार्ग कई स्थानो पर  बर्फ के चलते बंद हुआ है जिसको खोलने के लिए मशीन और मजदूर लगातार काम कर रहे है ।

https://fb.watch/aYUREfaqlQ/

वही गंगा माँ के शीतकालीन प्रवास मुखवा को भी चारो  तरफ बर्फ की सफ़ेद चादर ने ढक लिया है । गंगा माँ के रावल पुजारी सुधांशु सेमवाल  ने बताया कि विगत दो दिनो से बर्फवारी जारी रहने के बाद एक फीट से अधि कमोटी  बर्फ कि परत जम गई है । पूरे इलाके मे पेय जल के पाइप मे पानी जाम गया है और बिजली बंद हो गई है ,  दोपहर बिजली विभाग के कर्मचारियो मे बिधूत लाइन का फ़ाल्ट दूर किया था लेकिन कुछ देर बाद फिर से बिजली बंद हो गई है । उन्होने बताया कि मौसम कैसा भी हो गंगा मंदिर मे माता की  पुजा अर्चना समय पर सम्पन्न की  जाती है    

error: Content is protected !!