पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग – खेत बेच कर ट्रैक्टर खरीदने की कर रहा था जिद

Share Now

फर्रुखाबाद से एक बड़ी खबर आ रही है,  जहा ट्रैक्टर ना दिलाने पर एक पुत्र ने अपने ही पिता को आग लगा दी | मामला फर्रुखाबाद जिले के  थाना शमशाबाद क्षेत्र के अकबरपुर गांव का है |

रघुवंश दुबे

मिली जानकारी के अनुसार  एक पुत्र ने अपने पिता से खेत बेचकर ट्रैक्टर दिलाने की जिद की और जब पिता ने जिद पूरी नहीं की तो बेटे ने अपने ही पिता पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी  |

आग लगने से पिता बुरी तरह झूलस गए | परिजनो  ने  किसी तरह से आग बुझाकर गंभीर हालत में बिजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती  कराया| जहा उनका इलाज चल रहा है |

error: Content is protected !!