लगातार वर्षा से पहाड़ो मे भूस्खलन – ऋषिकेश मे गंगा का जल स्तर बढ़ा

Share Now

गंगा का जलस्तर बढ़ा चेतावनी रेखा से महज एक मीटर नीचे पर पहुँचा।

पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश की वजह से गंगा का लेवल चेतावनी रेखा के एक मीटर नीचे पहुँच गया है, यदि वर्षा का यही क्रम जारी रहा तो गंगा का जल स्तर चेतावनी रेखा को पार कर सकती है।

मौसम विभाग की चेतावनी के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश का क्रम जारी है जिसका असर जहां गंगा की सहायक नदियों पर पड़ रहा है वही ऋषिकेश मे गंगा चेतावनी रेखा से एक मीटर नीचे पर बह रही है, वही पहाड़ो मे में कई जगहों पर भारी बारिश व भूस्खलन के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

ऋषिकेश स्थित केंद्रीय जल आयोग द्वारा गंगा पर की जा रही मानिटरिंग के तहत रविवार को गंगा का जल स्तर चेतावनी लेबल 339.5 मीटर से लगभग एक मीटर नीचे तक पहुंच गया है यदि पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश का क्रम जारी रहा तो गंगा का जल स्तर चेतावनी रेखा को पार कर सकता है।

गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से एक मीटर नीचे पर पहुँचा।

आजादी के आपके लिए क्या है मायने
error: Content is protected !!