प्रयागराज – एक ही परिवार के चार सदस्यों की नृशंस हत्या

Share Now

संगम नगरी मे ताबड़तोड़ हत्याओं का सिलसिला जारी

 

प्रयागराज। संगम नगरी के गंगापार में शुक्रवार को एक और परिवार के चार सदस्यों की नृशंस हत्या कर दी गई। घर में सो रहे परिवार के मुखिया, उसकी पत्नी, बेटी, बहू की धारदार हथियार से हत्या की गई। परिवार का एक सदस्‍य बच गया क्‍योंकि वारदात के समय वह वहां नहीं था, किसी शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहीं परिवार की एक युवती से दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रहे हैं।

 

गंगापार में थरवई के वजीरपुर गांव में वारदात

सामूहिक हत्याकांड इस बार थरवई थाना क्षेत्र वजीरपुर गांव में हुई है। इससे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि यहां रहने वाला एक व्यक्ति खेती करके परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार रात सभी घर में सो रहे थे। जबकि बेटा घर से बाहर दूर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। इसी बीच रात को बदमाशों ने घर में घुसकर चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी और सामान लूट कर भाग गए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी हुई।

इससे पहले गंगापार के नवाबगंज में पांच की हुई थी हत्‍या

यूपी के प्रयागराज जनपद में अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अधिकतर वारदात गंगापार इलाके में ही हो रहा है। इससे पहले नवाबगंज थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले सामूहिक हत्याकांड की घटना हुई थी। एक ही परिवार के पांच सदस्‍यों की हत्‍या धारदार हथियार से कर दी गई थी। उनमें पति-पत्‍नी और उनकी तीन बेटियां थीं।

error: Content is protected !!