बिना चाक और डस्टर का स्कूल

Share Now
स्कूल में चाक ,डस्टर, कुर्सी मेज नही।
 छात्रों के भरोसे स्कूल की क्लास।
टपक रही छत
गिरीश गैरोला

जहाँ छात्र संख्या है वहाँ व्यवस्था नही और जहाँ छात्र नही वहाँ चाक चौबंद व्यवस्था भी शिक्षक भी।

उत्तरकाशी जनपद के सूदूरवर्ती पुरोला विधान सभा अंतर्गत सर बड़ियार इलाके के दिंगाडी जूनियर हाई स्कूल है। बेसिक और जूनियर दोनों एक ही भवन में चलते है।गाव के कैलाश रावत ने बताया कि स्कूल में अक्सर शिक्षक नदारद रहते है। स्कूल की छत टपक रही है, क्लास में न तो बैठने के लिए फर्नीचर है और न लिखने के लिए चाक , ब्लैक बोर्ड मिटाने के लिए डस्टर भी नही है।

दोनों स्कूल में चार शिक्षक तैनात है किंतु अक्सर क्लास रूम बच्चो के ही भरोसे चलती है। कई बार विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई किन्तु कोई सुधार नही हुआ।

https://youtu.be/br96w8-OZ0k

खुद स्कूल में पढ़ने वाले छात्र भी आरोप लगाते दिख रहे है।

इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चन्द्र आर्य ने बताया कि वे पुरोला के खंड शिक्षा अधिकारी चतर सिंह चौहान से मामले की जांच कराएंगे।

https://youtu.be/yql5wUXAvpM

error: Content is protected !!