विलुप्त होने की कगार पर खड़े गिद्धों की संख्या में अब बढ़ोत्तरी – अन्तर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर सुखद खबर

Share Now

गिद्ध हमारी संस्कृति और पर्यावरण का अहम हिस्सा -: MANAV ORGANIZATION मानव ऑर्गेनाइजेशन

अंकित तिवारी उत्तरप्रदेश

सृष्टि से सा़फ होते जा रहे गिद्धों को लेकर सुखद खबर आई है। बुन्देलखण्ड में विलुप्त होने की कगार पर खड़े गिद्धों की संख्या में अब बढ़ोत्तरी होने लगी है। हर साल सितम्बर के प्रथम शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया जाता है।

इस साल दुनिया भर में सैकड़ो संगठन अन्तर्राष्ट्रीय गिद्ध दिवस मना रहे हैं। इस समय बुन्देलखण्ड में लगभग 3 ह़जार गिद्ध उड़ान भर रहे हैं। 4 सितंबर को मानव ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय गिद्ध दिवस देवगढ़ स्थित श्री महावीर वन्य जीव वन विहार मे मनाया गया।
इस दौरान अंकित जैन बंटी, डॉ राजीव कुमार निरंजन,विकास सैनी, स्वतंत्र व्यास, शेर सिंह यादव, रविंद्र घोष, आशीष साहू भारत स्काउट एंड गाइड से भरत रजक, रोहित बरार, उमेश कुशवहा, दीपचंद कुशवहा वन रक्षक सुदेश कुमार के साथ कई ग्रामीण उपस्थित रहे। शेर सिंह यादव ने आयें हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
महावीर वन्य जीव वन विहार मे भ्रमण के दौरान वॉच टॉवर से संस्था के सदस्यों व बच्चो ने आसमान मे उड़ते गिद्धों को देखा।

error: Content is protected !!