जिन स्कूल मे जानवर बंधे होते थे वहाँ आज टाईल्स लगी है – क्यो नहीं आएगी बीजेपी सरकार ? : मुकुट बिहारी वर्मा सहकारिता मंत्री उत्तर प्रदेश

Share Now

सहकारिता मंत्री का लखीमपुर खीरी दौरा
पवन दीक्षित, लखीमपुर खीरी

सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने जनपद लखीमपुर खीरी का दौरा किया | मंत्री लखीमपुर खीरी की विधानसभा कस्ता पहुंचे जहां पर भारतीय जनता पार्टी के खस्ता मंडल के कार्यकर्ताओं ने कैरियर कान्वेंट स्कूल प्रांगण में उनका भव्य स्वागत किया सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का विधानसभा कस्ता के विधायक सौरभ सिंह सोनू व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर सहकारिता मंत्री के पधारने पर उनका धन्यवाद दिया

सभा को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में गांव की गलियों तक विकास के आयाम खुले है वह किसी से छुपा नहीं है कानून व्यवस्था विकास व्यवस्था हर एक क्षेत्र में हर वर्ग के लिए जो कार्य मोदी और योगी के दिशा निर्देशन में किए जा रहे हैं उनसे आम जनमानस लाभान्वित हो रहा है | बिपक्ष पर तंज़ कसते हुए सहकारिता मंत्री बोले विपक्षियों का तो काम ही है आरोप लगाना – 2022 में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी

error: Content is protected !!