उत्तरकाशी – 65 लड़को के सेना और पुलिस मे भेजने के बाद अब 300 लड़कियो को निशुल्क प्रशिक्षण से रहा पूर्व सैनिक

Share Now

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी की रंवाई घाटी मे बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान को सेवा निवृत्त सैनिक राजेश सेमवाल बखूबी अंजाम दे रहे है| इससे पहले 85 लड़को को प्रशिक्षण दे चुके पूर्व सैनिक के इस बैच मे 65 युवा सफलता को छु चुके है |

तहसील मुख्यालय पुरोला मे पूर्व सैनिक राजेश सेमवाल आसपास की 300 बालिकाओ को पुलिस और सेना की भर्ती के लिए निशुल्क तैयार कर रहे है | इससे पहले राजेश सेमवाल 85 लड़को के बैच को भी प्रशिक्षण दे चुके है जिनमे से 65 युवा सफल भी हो चुके है |  प्रशिक्षण के परिणाम  से उत्साहित राजेश सेमवाल ने अब बालिकाओ के लिए बैच आरंभ कर दिया है | लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है | पुलिस और सेना मे पहाड़ की बालिकाओ को भेजने के साथ पूर्व सैनिक क्षेत्र मे नशे के खिलाफ भी अभियान चला रहे है | बालिकाओ के अलग अलग ग्रुप के साथ नशा मुक्ति के लिए भो जन जागरण कर रहे है | पूर्व सैनिक की इस पहल का लोगो से जोरदार ढंग से स्वागत किया है  

error: Content is protected !!