उत्तरकाशी : 15 हजार वेतन की मांग को लेकर सड़क पर पार्ट टाइम दाई संघ

Share Now

Uttarkashi

उत्तराखंड मे विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियो से पूर्व तमाम संगठन अपनी मांगो के समर्थन मे आवाज उठाने लगे है |

उत्तरकाशी जिले मे पार्ट टाइम दाई संगठन ने मुख्यालय मे बस अड्डे से लेकर कलक्ट्रेट तक अपनी मांगो के समर्थन मे झलूस निकाल कर प्रदर्शन किया |

दाई संगठन के समर्थन मे आए सामाजिक कार्यकर्ता जीत सिंह भड़कोटी ने बताया कि वर्ष 1995 मे इन दाईयो को सीएमओ द्वारा प्रमाणपत्र दिया गया था | आज भी गाव मे प्रसव के लिए इन दाइयो की  सेवा ली जाती है | सेवा निवृत्ति की उम्र पर पाहुच गयी इन दाईयो की मांग है कि उन्हे कम से कम 15 हजार रु वेतन दिया जाय – 60 कि उम्र पार कर चुकी दाईयो को एक मुस्त सम्मानजनक धनराशि दी जाय और चतुर्थ श्रेणी के खाली पड़े पदो पर इनकी नियुक्ति की जाय |

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इन्हे 19 जुलाई को जिला मुख्यालय मे आना था पर 18 जुलाई की रात उत्तरकाशी  के कई गाव मे दैवी आपदा के चलते आंदोलन स्थगित करना पड़ा था  |   

error: Content is protected !!