पुलिस कस्टडी मे अत्महत्या का प्रयास – पुलिस के छूटे पसीने

Share Now

नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के मामले मे पुलिस हिरासत मे युवक द्वार अत्महत्या करने का प्रयास किया गया | बताया जा रहा है कि पुलिस कस्टडी मे आरोपी युवक ने डाई पी कर अत्महत्या का प्रयास किया | मौके पर मौजूद होमगार्ड ने उसे पानी पिला कर उल्टी कराने का प्रयास किया | थाने मे सक्षम पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं होने से घंटो तक युवक थाने मे ही पड़ा रहा |

फर्रुखाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | थाना नबाबगंज के अंतर्गत पुलिस अभिरक्षा में आरोपी द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया | मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म के आरोप में  युवक की गिरफ्तारी हुई थी | तीन महीने पूर्व  आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पोकसो की धाराओ मे दर्ज हुआ था |  आरोपी को पुलिस ने हिरासत मे लिया था | पुलिस अभिरक्षा में ही थाने के अंदर आरोपी ने  डाई पीकर अत्महत्या करने का प्रयास किया | जिसके बाद पुलिस महकमे मे हड़कंप मच गया |

आनन फानन मे आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया और बाद मे  जिला अस्पताल लोहिया मे रैफ़र किया गया | अस्पताल में भर्ती कराया,  जहा  युवक की हालत गंभीर बनी हुई है |

इस दौरान पुलिस ने मीडिया कर्मियों को कवरेज करने से रोकने का प्रयास किया | बताते चले कि एसपी अवकास पर चल रहे है जिसके बाद पुलिस अधिकारियो की लापरवाही सामने आई है | देर तक पुलिस इस मामले मे मीडिया को गुमराह करने मे लगी रही और घटना के कई घंटों के बाद सीओ मीडिया के सामने आए  और घटना की जानकारी दी | सीओ राजबीर सिंह ने बताया कि युवक को गिरफ्तार नहीं किया गया था बल्कि पूछताछ के लिए हिरासत मे लिया गया था | इसी दौरान अचानक से आरोपी ने अपनी जेब से डाई निकाल कर गटक ली |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!